फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद राघव ने उठाया सरसावा से विमान सेवा का मुद्दा

सांसद राघव ने उठाया सरसावा से विमान सेवा का मुद्दा

Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांसद राघव ने उठाया सरसावा से विमान सेवा का मुद्दा
सहारनपुर। सेना के एयरबेस सरसावा की हवाई पट्टी से आम आदमी के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को संसद में की। लोकसभा में वायुसेना अवस्थान में सिविलियन हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में कहा कि सहारनपुर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दूरी करीब 900 किलोमीटर है। सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां आईटीसी है, विश्व विख्यात लकड़ी उद्योग है, प्रमुख कपड़ा मंडी और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। जिस कारण रोजाना हजारों लोगों का आना जाना यहां लगा रहता है। हवाई सेवा के अभाव में यहां आने जाने वाले लोगों को पैसा और समय का बर्बाद करना पड़ता है। इसके अलावा लंबा सफर करने में समस्याओं का सामना भी करना होता है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट है जो करीब 97 किलोमीटर है और दूसरा चंडीगढ़ है जो 140 किलोमीटर है। ऐसी परिस्थितियों में वायुसेना स्टेशन सरसावा का उपयोग किया जा सकता है। सांसद ने कहा कि सरसावा एयरबेस में रनवे है और उसका उपयोग जनता के हित में किया जाना चाहिए। भारत सरकार के रीजनल कनेक्टीविटी योजना उड़ान के तहत यहां सिविलियन टर्मिनल बनाया जाए। यहां से दिल्ली, इलहाबाद और लखनऊ आदि शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed