{"_id":"5a4536fe4f1c1b35338b556a","slug":"51514485502-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर पर ही करें समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर पर ही करें समस्याओं का निस्तारण
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव राजस्व ने कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि पर अत्यंत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर प्रदेश मंडल अथवा जिला मुख्यालय पर कोई भी ऐसी बैठक आयोजित न की जाये, जिसमें उनके अथवा जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित हो। इसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा नामित सीडीओ या किसी अपर जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले सांसद व विधायक को सम्मान पूर्वक बैठने हेतु एक प्रमुख स्थान की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के आवेदनों का यथा संभव मौके पर ही निराकरण किया जाये। प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में नाम से नामित किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस हेतु जो अधिकारी नामित किए गए हैं, वही भाग लेंगे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 2 जनवरी को नकुड़ में, 16 जनवरी को देवबंद में, 6 फरवरी को रामपुर मनिहारान में, 20 फरवरी को बेहट में, 6 मार्च को सहारनपुर में, 20 मार्च को नकुड़ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में 2 जनवरी को देवबंद में, 16 जनवरी को रामपुर मनिहारान में, 6 फरवरी को बेहट में, 20 फरवरी को सहारनपुर में, 6 मार्च को नकुड़ में, 20 मार्च को देवबंद में आयोजित होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में 2 जनवरी को रामपुर मनिहारान में, 16 जनवरी को बेहट में, 6 फरवरी को सहारनपुर में, 20 फरवरी को नकुड़ में, 6 मार्च को देवबंद में, 20 फरवरी को रामपुर मनिहारान में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक 29 को
सहारनपुर। संयुक्त आयुक्त उद्योग कल्पना ने बताया कि मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में होगी। इसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल करेंगे। उन्होंने संबंधित लोगों से बैठक में समय से भाग लेने का अनुरोध किया है।