{"_id":"59fe16ca4f1c1bf2538babad","slug":"51509824202-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढमोला में अतिक्रमण चिन्हर त करने को समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढमोला में अतिक्रमण चिन्हर त करने को समिति का गठन
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढमोला में अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करेगी टीम
सहारनपुर। ढमोला नदी में अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए चार विभागों की टीम का गठन किया गया है। इसमें राजस्व विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। यह टीम ढमोला नदी में हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को चिह्नित करेगी।
भूमाफियाओं द्वारा ढमोला नदी क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण और अवैध कब्जों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर ने चार विभागों की एक संयुक्त टीम का गठन किया है। वर्ष 2013 में ढमोला नदी में अतिक्रमण के चलते इसके किनारे बसी कई कालोनियों में बाढ का पानी घुस गया था। जिससे बड़ी स्तर पर हानि हुई थी। उस समय प्रशासन ने ढमोला नदी में करीब 151 अवैध निर्माण चिह्नित किए थे। भू माफियाओं ने नदी क्षेत्र में प्लाट काटकर लोगों को बेच दिए थे। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने ढमोला में हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी संगीता ने बताया कि ढमोला नदी में अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए चार विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो अतिक्रमण और अवैध निर्माणों की जांच कर रिपोर्ट देगी।