{"_id":"598f5e044f1c1b966c8b4cc6","slug":"51502567940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों पर शासन की नजर, जल्द होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारियों पर शासन की नजर, जल्द होगी कार्रवाई
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह अधिकारियों पर शासन की नजर, जल्द होगी कार्रवाई
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जो अधिकारी आम जन की समस्याओं का निस्तारण समय पर नहीं कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों पर शासन की नजर है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी भाजपा विधायकों की मांग पर जिले में यूनिवर्सिटी बनाने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया है।
शिवपुरी में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग पर कार्य भी जल्द शुरू कराया जागा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। राज्यमंत्री को रामपुर ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी, अजब सिंह, ओमपाल सिंह, ऋषिपाल चौधरी आदि ने एक ज्ञापन सौंपकर देहात क्षेत्र में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था से अवगत कराया। इस पर उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अलावा इसलामनगर रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल के निर्माण, खनन से रोक हटाए जाने की मांग को भी ग्रामीणों से मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलम सिंह व संचालन मा. ओमपाल सिंह ने किया। इस मौके पर विशाल चौहान, पंकज चौधरी, श्याम सिंह, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।