फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   45 year old man's body found in Satpura forest

सतपुरा के जंगल में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
45 year old man's body found in Satpura forest
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के जंगल में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है, पास ही बाइक भी खड़ी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसकी शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव सतपुरा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। तुरंत वे मौके पर पहुंचे। जहां उसकी शिनाख्त अशोक कुमार पुत्र दासी निवासी ग्राम बाबरी थाना गागलहेड़ी का शव पड़ा था। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसके मोबाइल से उसके घर का नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पास ही मृतक की बाइक खड़ी मिली। उस पर हेलमेट तक टंगा था। जिस जगह अशोक मिला वहां सल्फास का खाली पाऊच, बियर का कैन भी मिला है। मृतक की जेब में उसका मोबाइल, रुपये और अन्य सामान सुरक्षित मिला है। उसके शव के पास उल्टी हो रखी थी। शव पर किसी तरह का चोट आदि का कोई निशान नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक ने सल्फास खा कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की इंतजार की जा रही है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed