{"_id":"5bae7a19867a5570e735c079","slug":"41538161177-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन हटाओ, नगर बचाओ जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन हटाओ, नगर बचाओ जागरूकता रैली निकाली
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन हटाओ, नगर बचाओ जागरूकता रैली निकाली
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पॉलिथीन हटाओ नगर बचाओ जागरूकता रैली निकली गई। रैली में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने भाग लिया।
हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज प्रांगण से रैली को नगर पालिका ईओ कृष्ण मुरारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यार्थियों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग करने पर कानूनी सजा का प्रावधान है, लेकिन समाज में जागरूकता लाकर ही इसे पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। नगर और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसके उपरांत रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर पालिका परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। बाबूराम, पवन सिंह, अनुपम गोयल, संजय सैनी, गगन गर्ग, विपिन कुमार, आसिफ, शारिक आदि रहे।