फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली चोरी को लेकर मचा बवाल, 44 के खिलाफ एफआईआर

बिजली चोरी को लेकर मचा बवाल, 44 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी को लेकर मचा बवाल, 44 के खिलाफ एफआईआर
बिजली चोरी को लेकर मचा बवाल, 44 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


सहारनपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने छापेमारी अभियान चलाया तो हंगामा खड़ा हो गया। टीम ने एक के बाद एक करके 44 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली की चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।
शनिवार को विद्युत निगम केे अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीमों ने चोरी पकड़ने के लिए अंबाला रोड के पांच मोहल्लों गाड़ों का चौक, खटिकों का कुआं, सक्को वाली मस्जिद, काजी का मोहल्ला, छत्ता जम्मूदास में छापा मारा। सुबह तड़के ही बिजली कर्मचारियों की छापामारी से मोहल्लों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी होते ही लोगों ने अपने-अपने कटिया डाले गए तारों को उतारना शुरू कर दिया। इस दौरान विद्युत निगम की टीमों ने 95 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। टीमों ने 44 उपभोक्ताओं के यहां बिजली की चोरी मौके पर ही पकड़ ली और सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ला गाड़ों का चौक निवासी सुल्तान उर्फ बाबू ने चोरी पकड़े जाने का विरोध कर दिया। आरोप है कि उसने अवर अभियंता के साथ गाली गलौज की और उसे भुगत लेने की धमकी दी। जिस पर काफी देर तक हंगामा हुआ। इस मामले में सुल्तान के खिलाफ एक अन्य एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दिन में बिजली कर्मचारियों को देखकर कटिया तार को हटा लेते हैं। इसलिए सुबह तड़के अचानक चेकिंग की जा रही है। उस समय किसी को पता नहीं चलता और चोरी पकड़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का हंगामा, एसई को घेरा
- फोटो -
सहारनपुर। विद्युत निगम की छापेमार कार्रवाई कर पकड़ी गई बिजली चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने और पैसा न देने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
शनिवार को कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद अपने समर्थकों के साथ विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह की जा रही छापामार कार्रवाई पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। रात में सो रहे उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की जा रही है। ऐसे में कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है। विधायक नरेश सैनी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ही बिजली चोरी करा रहे हैं। इमरान मसूद ने कहा कि बिजली की चोरी पकड़ने के लिए रात में सोते लोगों के यहां छापामार कार्रवाई नहीं की जाए।
-------
-- कोई दुर्घटना हुई तो कौन होगा जिम्मेदार
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद का कहना है कि कर्मचारी जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। सुबह सोते हुए लोगों पर छापामारी की जा रही है। कुछ माह पूर्व एक महिला की छापे की टीम को देखकर हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। ऐसे में कोई घटना घटी तो कौन जिम्मेदार होगा।
----------
-- दिन में कम, रात में चोरी अधिक हो रही है
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि दिन में चोरी कम, रात में चोरी अधिक हो रही है। इसलिए अंधेरे में चोरी पकड़ने की कार्रवाई टीमें कर रहीं हैं। रात में बिजली की चोरी लगातार पकड़ में आ रही है।
---------------
चोरी पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ा तो कर्मचारी को गोली मार दूंगा
-- अधीक्षण अभियंता का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर। यह रविंद्र गुप्ता का सर्किल है, किसी ने पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया तो उसको गोली मार दूंगा। सोशल मीडिया पर अधीक्षण अभियंता का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

शनिवार को विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद बिजली छापामारी की शिकायत करने के लिए पहुंचे। विधायक नरेश सैनी ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी चोरी पकड़ लेते हैं और फिर पैसे की मांग करते हैं। जिनसे पैसे मिल जाते हैं उन्हें छोड़ देते हैं और जो पैसे नहीं देते उन पर एफआईआर दर्ज करा देते हैं। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि ऐसा आरोप गलत है। यह रविंद्र गुप्ता का सर्किल है। किसी ने पैसे लेकर छोड़ दिया तो साले को गोली मार दूंगा। अधीक्षण अभियंता के इस प्रकार के बोल को कर्मचारी तानाशाही भरा बता रहे हैं। हालांकि कोई कर्मचारी अभी सामने तो नहीं आ रहा है, लेकिन कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है। जन प्रतिनिधि भी इसे धमकी मान रहे हैं। इस मामले में अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ पर बताया जा रहा है। वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध धन की वसूली नहीं कर रहा है। कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे किसी भी प्रकार बख्शा नहीं जाएगा। गलत आरोप लगाकर विद्युत निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed