फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीजीपी तक पहुंचा जवान अजय के परिवार के उत्पीडन का मामला

डीजीपी तक पहुंचा जवान अजय के परिवार के उत्पीडन का मामला

Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी तक पहुंचा जवान अजय के परिवार के उत्पीडन का मामला
गंगोह (सहारनपुर)। बीएसएफ जवान अजय कुमार के परिवार के उत्पीड़न के मामले में जय हिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव ने सोमवार को डीजीपी से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए जवान के परिवार के उत्पीड़न पर कड़ा रोष जताया। डीजीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी, सीओ और कोतवाल को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव ताताहेड़ी निवासी बीएसएफ जवान अजय कुमार ने स्थानीय राजस्व एवं पुलिस प्रशासन पर उनके परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि उनकी पट्टे की जमीन का मामला रेवन्यू कोर्ट इलाहाबाद में लंबित होने के बावजूद राजस्व विभाग ने न केवल उनकी जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया बल्कि बच्चों और महिलाओं सहित उनके पूरे परिवार के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसके पिता और भाई को जेल भेज दिया। पुलिस उत्पीड़न के कारण उसका भतीजा और भतीजिया परीक्षा नहीं दे पाए और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। उसके पूरे परिवार को छिन्न भिन्न कर दिया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जवान को न्याय दिलाने के लिए अब बीएसएफ के सीनियर कमांडेंट राजेंद्र सिंह यादव की पत्नी और जयहिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव भी उनके साथ खड़ी हो गईं हैं। सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था की अध्यक्षा भारती यादव ने फोन पर अमर उजाला के प्रतिनिधि को बताया कि जवान अजय कुमार के परिवार का उत्पीड़न किया जाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने जवान को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक अजय और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलेगा वह चैन से नही बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने एसपी, सीओ, कोतवाल को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
गंगोह। सोमवार को भारती यादव ने डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने डीजीपी को बताया कि लेखपाल की झूठी तहरीर पर बिना मेडिकल रिपोर्ट की जांच किए गंगोह पुलिस ने अजय के पूरे परिवार के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर दी। भारती यादव ने बताया कि डीजीपी ने सहारनपुर एसपी, गंगोह सीओ और थाना प्रभारी से फोन पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र
गंगोह। जयहिंद सेवा संस्थान की अध्यक्षा भारती यादव ने जवान अजय कुमार के परिवार के उत्पीड़न के मामले में मानवाधिकार आयोग को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए लेखपाल, प्रधान और स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह महिला आयोग से भी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट
गंगोह। भारती यादव ने बताया कि वह केवल जवान के परिजनों पर लादा गया झूठा मुकदमा वापस लेने तक ही चुप नहीं बैठेंगी। उत्पीड़न करने वालों में शामिल लेखपाल, प्रधान और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की तो कोर्ट की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed