फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में खिली धूप

सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में खिली धूप

Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में खिली धूप
सहारनपुर। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में खिली धूप लोगों को गर्म कपड़े उतारने को मजबूर कर रही है। मौसम की यह अदला बदली लोगों को बीमार बना रही है। जरा सी लापरवाही में लोग खांसी और जुकाम का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मौसम में फिर से कोहरा आ गया। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से अच्छी खासी ठंडक रही। एक ओर जहां लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मगर सुबह नौ बजे के आसपास कोहरा छटने लगा, जिसके बाद धूप निकल आई। 11 बजे के बाद चटक धूप ने लोगों को गर्म कपड़े और चादरें उतारने को मजबूर कर दिया। मगर सूरज ढलते ही फिर से ठंडक का असर देखने को मिला। रविवार को न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कभी सर्दी और कभी गर्मी का यह मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। चिकित्सकों के यहां पहुंचने वाले सामान्य मरीजों में ज्यादातर खांसी और जुकाम होने की शिकायत कर रहे हैं। डॉ. संजीव मिगलानी बताते हैं कि बदलते मौसम में लोगों को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए। डॉ. कलीम अहमद ने बताया कि उनके यहां भी अनेक मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। यह सब बदलते मौसम का ही असर है, जिसमें लोग लापरवाही कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed