{"_id":"5a64e02e4f1c1b81268b59eb","slug":"41516560430-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघर्टना में दो किशोरों की मौत पर व्यापारियों ने दुख जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुघर्टना में दो किशोरों की मौत पर व्यापारियों ने दुख जताया
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुघर्टना में दो किशोरों की मौत पर व्यापारियों ने दुख जताया
देवबंद (सहारनपुर)। सड़क दुघर्टना में नुमाइश कैंप सहारनपुर के दो किशोरों की डायल-100 के पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हुई मौत पर व्यापारियों ने दुख जताया है। व्यापारियों ने शोकसभा आयोजित कर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंघल ने कहा कि अर्पित व सन्नी की मौत पुलिस की लापरवाही से हुई है। ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं बल्कि बर्खास्त करना चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से दो घरों के चिराग बुझ गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अर्पित व प्रिंस के परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। शोकसभा में फुरकान अंसारी, सुधीर गर्ग, अशोकपाल, अजय गर्ग, अनूप गर्ग, सुमित कंसल, जावेद खां, अक्षय गर्ग, अनस खान, प्रवीण देशवाल, शाकिब, जुनैद, मुफीद, तुषार गर्ग आदि रहे।