फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र

लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र

Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र
सहारनपुर। गुरु नानक इंटर कॉलेज परिवार सोमवार को अपने पूर्व छात्र को अपने बीच पाकर गदगद हुआ। कॉलेज परिवार ने अपने शिष्य का भव्य स्वागत किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ग्रेज यूनिवर्सिटी के योग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार गुरु नानक इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। सोमवार को वे अपने कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, प्रबंधक रघुवीर सिंह, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतविंदर सिंह माकन ने डॉ. जितेंद्र उर्फ स्वामी विज्ञानंद को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह चौहान ने कहा कि जिन गुरुओं के ऐसे शिष्य हों जो देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं, उन गुरुओं के लिए इससे अधिक खुशी की बात कोई नहीं हो सकती। डॉ. जितेंद्र कुमार ने कॉलेज के छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया। बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय में नियुक्त हुए। यहां से वह मॉरिसस और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। कहा कि मेहनत कभी जाया नहीं जाती। साथ ही गुरुजनों और माता-पिता की बात को हमेशा सम्मान देने की भी बात कही। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार सिरोही, गुरवंत सिंह, नरेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, सुच्चा सिंह, मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार, दिग्विजय सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed