{"_id":"5a4537104f1c1b74698c4781","slug":"41514485520-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई और गर्म कपड़े वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई और गर्म कपड़े वितरित किए
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजाई और गर्म कपड़े वितरित किए
बेहट (सहारनपुर)। फैजाबाद गांव स्थित मदरसा जामिया तालीमुल कुरान रहीमी में गरीब तबके के लोगों और मदरसे के बच्चों को रजाई और गर्म कपड़े वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव में स्थित मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक अनीस रावत और सेक्रेटरी कारी नसीम रावत ने कहा कि हमें अपने आसपास ध्यान रखना चाहिए कि कोई गरीब ठंड में ठिठुर तो नहीं रहा है, हमें ऐसे गरीब लोगों की मद्द के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कड़कड़ाती ठंड से उनको बचाया जा सके। युवा जन सेवा समिति के अध्यक्ष राजा खान शेख नदीम अहमद वह नादिर शेख ने कहा कि मदरसा प्रबंध तंत्र द्वारा जिस तरीके से लोगों की मदद की जा रही है वह काबिले तारीफ है। इस मौके पर इरशाद रावत, इसरार रावत, रिजवान, नौशाद खान, मौलवी सालिम, चौधरी इनायत, मोहम्मद शहजाद रावत, एडवोकेट कारी मुस्तफा, तौफिक शेख, फैसल ख्वाजा आदि मौजूद रहे।