{"_id":"59b19e474f1c1beb7f8b4cff","slug":"41504812615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की निगरानी में रहेगा म्हाड़ी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की निगरानी में रहेगा म्हाड़ी मेला
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की निगरानी में लगेगा म्हाड़ी मेला
लखनौती (सहारनपुर)।। गोगा म्हाड़ी पर लगने वाले वार्षिक मेले के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों में टकराव की संभावना के चलते एसडीएम नकुड़ ने मेले का आयोजन प्रशासन की देखरेख में करने और मेले में आए चढ़ावे की रकम को न्यायालय में जमा कराने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि पिछले कई वर्षों से मेला प्रबंधन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस बार भी माता महामाई ट्रस्ट के प्रबंधक राकेश कुमार और शिव मंदिर प्रबंधक समिति के प्रबंधक रजनीश कुमार ने भी गोगा म्हाड़ी पर मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। इसी संबंध में शिव मंदिर बनाम प्रमोद कुमार के नाम से एक याचिका सिविल डिवीजन सहारनपुर के यहां विचाराधीन है। इसी का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी नकुड़ ने गंगोह कोतवाली पुलिस को मेले का आयोजन कराने और आए चढ़ावे की रकम को न्याय में जमा कराने के आदेश दिए थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी मेले में न तो कोई पुलिसकर्मी और न ही कोई राजस्व अधिकारी पहुंचा है। इसके चलते मेला रामभरोसे चल रहा है। यदि दोनों पक्षों में विवाद हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उधर, एसडीएम डीवी सिंह का कहना है कि मेले में चढ़ावे के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते हैं। यदि किसी ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ का प्रयास किया तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।