{"_id":"599735144f1c1b34798b48bb","slug":"41503081748-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानकाह में पानी की समस्या को लेकर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानकाह में पानी की समस्या को लेकर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पिछले कई दिनों से पानी के लिए तरस रहे मोहल्ला खानकाहवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शीघ्र समस्या का समाधान की मांग की है।
शुक्रवार को मोहल्ला खानकाह में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों ने पालिका परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले करीब दो हफ्तों से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। जिसके चलते लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कई बार पालिका अधिकारियों से इस बाबत शिकायत भी की, लेकिन हर बार अधिकारी उनकी शिकायत को अनदेखा कर देते हैं। लोगों का आरोप यह भी है कि नगर में विभिन्न स्थानों पर पानी सप्लाई की पाइप टूटी पड़ी है, जिसके चलते रेत और मिट्टी पानी के साथ लोगों के घरों में पहुंच रही है। लेकिन आज तक पालिका ने उन्हें दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने चेतावनी दी अगर शीघ्र पानी की सप्लाई और टूटी पाइपों को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह पालिका अधिकारियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में मौ. शकील, मौ. असलम, शिराज अहमद, फूलमियां, शाहनवाज उस्मानी, सुहैल सिद्दीकी, मौ. अरशद, माज, साद उस्मानी, निसार, अब्दुल रहमान, शहजाद अंजुम, मौ. शाहिन, गुड्डू, पप्पू, मौ. मुजक्किर आदि शामिल रहे।