{"_id":"598f5f2e4f1c1be1408b4663","slug":"41502568238-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के चीफ वार्डन को मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के चीफ वार्डन को मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे सम्मानित
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चीफ वार्डन को मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे सम्मानित
सहारनपुर। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे। राजेश जैन पूरे प्रदेश से सम्मान के लिए चयनित 12 लोगों में शामिल हैं।
निदेशक नागरिक सुरक्षा ने जिलाधिकारी को इस बात की जानकारी दी। बताया गया है कि सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सहारनपुर में चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 15 अगस्त को विधान भवन में सम्मानित करेंगे। इसका पूर्वाभ्यास लखनऊ में 13 अगस्त को होगा। राजेश जैन को इस पूर्वाभ्यास में भी बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश से कुल 12 लोगो को इस सम्मान हेतु चयनित किया गया है। जिनमें से पूरे प्रदेश से एक मात्र चीफ वार्डन राजेश जैन को इस सम्मान के लिए चुना गया है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन विभिन्न संस्थानों व पत्रकारिता क्षेत्र से भी जुड़े हैं। डीएम ने बताया कि कांवड़, ईद, रमजान एवं अन्य धार्मिक पर्व तथा सेना भर्ती पुलिस प्रशासन नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों का सहयोग लेता है। उनकी सेवाओं को देखते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।