{"_id":"595945db4f1c1ba7678b456c","slug":"41499022811-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव पर सरकारी विद्यालयों में रोपित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव पर सरकारी विद्यालयों में रोपित होंगे
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन महोत्सव पर सरकारी विद्यालयों में रोपित होंगे 80 हजार पौधे
सहारनपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय को 20 पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे।
जिले में कुल 1951 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। जिनमें 1375 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में शासन ने सभी विद्यालयों को पौधे रोपित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए वन विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय को 20-20 पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे। विद्यालयों में पौधे रोपित करने के बाद प्रत्येक पौधे की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विद्यालयों में पौधरोपण का यह कार्यक्रम पांच जुलाई को आयोजित किया जाएगा। पौधरोपण का यह कार्य पांच जुलाई से 15 जुलाई तक जारी रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पौधरोपण से संबंधित पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण करायी जाएगी। तत्पश्चात पांच पांच छात्र छात्राओं का समूह गठित किया जाएगा। पौधे को अंगीकृत करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। जिससे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और रोपित किये गए पौधे भी सुरक्षित रहेंगे।