{"_id":"660714ea88ae6413340678c6","slug":"4036-government-employees-of-the-district-will-vote-through-postal-ballot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-121010-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के 4036 सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के 4036 सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
Sat, 30 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इसके चलते आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। लोकसभा चुनाव में जनपद के 4036 सर्विस मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता भी इच्छुक होने पर घर से ही मतदान कर सकते हैं, साथ ही इस बार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें 12 डी फार्म भरकर आवेदन करना होगा। जनपद के 4036 सर्विस मतदाता इसके दायरे में आएंगे। जिले में देवबंद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सर्विस मतदाता हैं। इनकी संख्या 889 है, जबकि सबसे कम 229 सर्विस मतदाता सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि सर्विस मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान कराना है। जनपद में सर्विस मतदाताओं की संख्या 4036 है।
-- विधानसभा क्षेत्रवार सर्विस मतदाता --
विधानसभा-- -- -- -- - सर्विस मतदाता
बेहट-- -- -- -- -- -- -- 232
नकुड़-- -- -- -- -- -- - 690
सहारनपुर नगर-- -- -- - 229
सहारनपुर देहात-- -- -- 416
देवबंद-- -- -- -- -- -- -889
रामपुर मनिहारान-- -- -- 761
गंगोह-- -- -- -- -- -- - 819
याेग-- -- -- -- -- -- -- 4036
-- -- -- --
नोट : निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता भी इच्छुक होने पर घर से ही मतदान कर सकते हैं, साथ ही इस बार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें 12 डी फार्म भरकर आवेदन करना होगा। जनपद के 4036 सर्विस मतदाता इसके दायरे में आएंगे। जिले में देवबंद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सर्विस मतदाता हैं। इनकी संख्या 889 है, जबकि सबसे कम 229 सर्विस मतदाता सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि सर्विस मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान कराना है। जनपद में सर्विस मतदाताओं की संख्या 4036 है।
विज्ञापन
विधानसभा
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर देहात
देवबंद
रामपुर मनिहारान
गंगोह
याेग
नोट : निर्वाचन कार्यालय के अनुसार