फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 witnesses, four cases, statements of government witnesses could not be recorded

Saharanpur News: 40 गवाह, चार मुकदमे, नहीं हो सके सरकारी गवाहाें के बयान

Sun, 29 Sep 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
40 witnesses, four cases, statements of government witnesses could not be recorded
सहारनपुर। गांव रामनगर में हुई हिंसा के मामले में 50 नामजद और 300 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में आसपा प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर की भी नामजद हैं। इस मामले में 40 गवाह हैं, जिनमें से अदालत में कई की गवाही हो चुकी है। शनिवार को मामले में सरकारी गवाहों की पेशी होनी थी, लेकिन गवाह पेश नहीं हो सके। अदालत ने 28 अक्तूबर की तारीख दी है।
विज्ञापन

थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में हुए दंगे की आंच शहर से सटे गांव रामनगर तक पहुंची थी। यहां 21 मई 2017 को हिंसा हुई थी। गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को फूंक दिए थे। इस मामले में 50 से अधिक नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे। मामला अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ की अदालत में विचाराधीन है। मामले में नगीना सांसद व आसपा प्रमुख चंद्रशेखर भी नामजद हैं। इनके अलावा भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल सहित कई पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed