फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   330,97 crore budget approved in executive committee

कार्यकारिणी समिति में 330,97 करोड़ रुपये का बजट पारित

Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
330,97 crore budget approved in executive committee
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया के कार्यालय में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर चर्चा की गई। करीब दो घंटे चली चर्चा के के बाद 330 करोड़ 97 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। अब यह बजट आगामी बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। वहां चर्चा के बाद और जरूरत पड़ी तो आंशिक संशोधन के बाद बजट पास हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में निगम के लेखा अधिकारी राजीव कुशवाह ने बजट पेेश किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 341 करोड़ 33 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 330 करोड़ 97 लाख रुपये के व्यय का अनुमानित बजट समिति के समक्ष रखा। पार्षद अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, मनोज जैन, आशुतोष सहगल आदि की चर्चा के साथ प्रस्तावित बजट को सर्व सम्मति से मंजूरी दे दी गई। बजट में वेतन-पेंशन आदि के लिए 116 करोड़ 58 लाख, पथ प्रकाश के लिए 16 करोड़, जलकल के लिए 25 करोड़ 50 लाख, स्वास्थ्य विभाग और गैरेज के लिए 68 करोड़ 85 लाख, निर्माण कार्यों के लिए 95 करोड़ 50 लाख, विविध कार्यों के लिए सात करोड़ 64 लाख तथा अन्य कार्यों के लिए 90 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है। इससे पहले महापौर संजीव वालिया ने कार्यकारिणी समिति के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी समिति में पार्षदों ने बंदरों व कुत्तों के आतंक का मुद्दा उठाते हुए शीघ्रातिशीघ्र समस्या समाधान की मांग की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिह ने बताया कि निगम द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनवाया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके अतिरिक्त बंदरों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रक्रिया अपनायी जाएगी। बैठक में कई अधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उप सभापति चुनी गई कंचन धवन
कार्यकारिणी समिति की बैठक में उप सभापति भूरा सिंह प्रजापति ने उप सभापति पद के लिए पार्षद कंचन धवन के नाम का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा। समिति सदस्यों ने कंचन धवन के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद उनके नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नए सदस्य निर्विरोध चुने गए
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में हुई निगम की बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से रमेश छाबड़ा, आशुतोष सहगल, गुलशेर, गौरव, नरेश रावत व कुशल कुमार का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त छह पदों के लिए चुनाव होना था। चौधरी शहजाद, विजय कालड़ा, आशुतोष सहगल, मुकेश गक्खड़, पिंकी गुप्ता व मीनाक्षी शर्मा ने अपने नामांकन दाखिल किए। जांच के उपरांत सभी के नामांकन सही पाए गए। चूंकि केवल छह पार्षदों द्वारा कार्यकारिणी के लिए अपने नामांकन किया गया। ऐसे में उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed