फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अटल बिहारी के नाम से बने स्टेट यूनिवर्सिटी

अटल बिहारी के नाम से बने स्टेट यूनिवर्सिटी

Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी के नाम से बने स्टेट यूनिवर्सिटी
सहारनपुर। जनपद में स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग तेज होती जा रही है। यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर तीन दिन पहले ही महापौर, विधायकों, पूर्व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। शुक्रवार को कॉर्डिनेशन कमेटी स्टेट यूनिवर्सिटी एट सहारनपुर की बैठक हुई। सदस्यों ने यूनिवर्सिटी के शीघ्र बनाए जाने और उसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर ने की। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक केएल अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में वह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को तसल्ली से सुना और मांग पर जल्द अमल कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर और त्रिलोकचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री से हुई वार्ता को सकारात्मक बताया। उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी की सौगात जल्द देंगे। पर्यावरणविद डॉ. पीके शर्मा ने सहारनपुर में बनने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने की मांग की। बैठक में यूनिवर्सिटी के लिए जल्द ही डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में एमएम गोयल, अजय शर्मा, यशपाल भाटिया, आरके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग
सहारनपुर। भाजपा की बैठक में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग उठी। राजकुमार त्यागी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम से करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की ओर से यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए होगी। बैठक में सुनील, आशीष, सुंदर, रामकुमार, अजय कुमार, राजकुमार, कुलभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed