फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांव उन्नति करेगा तो होगी देश की तरक्की: शाही---

गांव उन्नति करेगा तो होगी देश की तरक्की: शाही---

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव उन्नति करेगा तो होगी देश की तरक्की: शाही---
सहारनपुर। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जब गांव उन्नति करेगा तो देश की तरक्की होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में सहारनपुर को पूरे देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एवं वृहद स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यशाला का शुभारंभ कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जनपद को पूरे देश में नंबर एक पर लाने में हम सभी को जीजान से जुटना होगा। जनसहभागिता और जागरूकता से ही हम सहारनपुर को प्रथम स्थान पर लाने में सफल होंगे। ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और जनपदवासियों को इस अभियान में एक इंजन के रूप में काम करना होगा। सभी यह ठान लें कि उन्हें अपने गांव को बेहतर साफ-सफाई कराकर सुंदर बनाना है। ग्राम प्रधान टीम बनाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता से जोड़े। नागरिक जब स्मार्ट हो जाएं तो जनपद अपने आप स्मार्ट हो जाएगा। गांव के सार्वजनिक स्थलों की बेहतर साफ-सफाई कराएं। एक से 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान में जागरूकता बहुत जरूरी है। गांवों में निरीक्षण के लिए केंद्र सरकार की टीम आएगी, जो सफाई व्यवस्था के आधार नंबर देगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, विधायक देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व विधायक महावीर राणा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------------------------
गांव ओडीएफ नहीं हुआ तो नहीं मिलेंगे नंबर
सहारनपुर। विशिष्ट अतिथि राजमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जिस तरह से योग दिवस में सहारनपुर ने विश्व रिकार्ड बनाया है, उसी तरह हमेें स्वच्छता अभियान में भी अपने जनपद को पूरे देश में नंबर एक पर लाना है। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम जनसहभागिता और जागरूकता का परिचय दें। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तक सभी ग्राम प्रधानों और अधिकारियों ने पूरी सक्रियता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया है। सर्वे टीम आकर सामान्य स्वच्छता गांव के प्रमुख मार्ग, शौचालयों का उपयोग, कूड़ा फेंकने का उपयुक्त स्थान देखेगी। कोई भी गांव ओडीएफ से वंचित रहेगा तो अंक नहीं मिलेंगे। दस अगस्त से पहले हमें हर हाल में जनपद को ओडीएफ घोषित करना है। स्वच्छता संकल्प के लिए पोस्ट कार्ड पर हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जनपद में 90 प्रतिशत गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। खुले में शौच की प्रवृत्ति पर रोक लगी है। सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा ने कहा स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ मिशन जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
स्वच्छता की शपथ दिलाई, छात्रों ने दी प्रस्तुति
सहारनपुर। डीआईजी शरद संचान ने सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पाइनवुड विद्यालय के छात्राओं ने स्वच्छता पर मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत दी। जिला प्रशासन सहारनपुर की ओर से स्वच्छता पर आधारित नो मोर डाक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई।

------------------------------------------
मंत्री ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ, प्रधानों ने फैलाई गंदगी
सहारनपुर। कार्यशाला में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। खाना खाने के बाद प्रधानों और अन्य लोगों ने सभागार परिसर में कूड़ा फैला दिया। केले के छिलके, खाली डिब्बे और पानी की बोतलें परिसर में फेंक दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed