{"_id":"5b5e0e954f1c1b51748b7b8b","slug":"31532890773-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील-राहुल ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील-राहुल ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशील-राहुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
सहारनपुर। उत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल मुकाबले में सुशील कुमार और राहुल कुमार की जोड़ी विजेता रही।
रविवार को उत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनियर वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें सीटीआई अवतार सिंह, विशाल, शुभम, विक्रम, सुशील कुमार, राहुल की टीमें विजेता रहीं। प्रथम स्थान पर सुशील कुमार एवं राहुल कुमार की जोड़ी रही, दूसरे स्थान पर शुभम कुमार एवं विक्रम की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान पर अवतार सिंह एवं विशाल की जोड़ी रही। प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट के सचिव अजय त्यागी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर ने सहयोग किया। सचिव अजय त्यागी ने बताया कि चार एवं पांच अगस्त को रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष सलाहकारों को बुलाया गया है।