{"_id":"5b58c8894f1c1b49778b45ff","slug":"31532545161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर करें कीर्तिमान स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर करें कीर्तिमान स्थापित
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर सहारनपुर को खुले में शौचमुक्त कराते हुए कीर्तिमान स्थापित करें। स्वच्छ सर्वेक्षण और वृहद स्वच्छता अभियान को लेकर हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वच्छता संदेश दिया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 और वृहद स्वच्छता अभियान को लेकर स्वच्छता समारोह आयोजित किया गया। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों से अत्यंत भावनात्मक संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर, गांव के चौराहे अन्य सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा बनाए। उन्होंने अपील की कि गुणात्मक रूप से अभियान का क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत सफलता अर्जित करें। जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला स्वच्छता समिति आलोक कुमार पांडेय ने सम्पूर्ण माह चलने वाले स्वच्छ पर्यवेक्षण एवं वृहद स्वच्छता अभियान की प्रत्येक गतिविधियों को अत्यंत गंभीरता से क्रियान्वित करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि अत्यंत सक्रिय टीम बनाकर पूरे माह सघन पर्यवेक्षण किया जाए। मेयर संजीव वालिया, विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अमित गगनेजा ने भी अपने विचार रखे। डीआईजी शरद सचान ने ग्राम प्रधानों और कार्यक्रम में आए तमाम लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, देव भास्कर पांडेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।