{"_id":"5b465acd4f1c1bc6248b5d90","slug":"31531337421-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग कैंप में यूपी-उतराखंड के 265 हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग कैंप में यूपी-उतराखंड के 265 हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए चल रहे तीन दिवसीय हज ट्रेनिंग कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान उलमा ने प्रोजेक्टर और मॉडलों के माध्यम से हज यात्रा के संबंध में जानकारी दी। कैंप में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 265 हज यात्रियों ने प्रशिक्षण लिया।
मुस्लिम फंड ट्रस्ट की ओर से शेखुल हिंद हॉल में चल रही तीन दिवसीय हज ट्रेनिंग कैंप के समापन अवसर पर संस्था के महाप्रबंधक व हज सेवक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि अल्लाह ताआला खुशनसीब लोगों को ही हज यात्रा पर जाने का मौका देता है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पूरे अदब और अहतराम के साथ मक्का और मदीना मुनव्वरा में हज के तमाम अरकानों को पूरे करें और इस अहद के साथ वापस लौटे कि अल्लाह ने जो हुक्म दिए उसी पर आजीवन अमल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हज अल्लाह के नजदीक आशिकाना इबादत है और हाजी के हर अमल से अल्लाह की दीवानगी टपकती है। अल्लाह के रसूल ने हज को जल्द से जल्द करने की नसीहत दी है। इसके साथ ही सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष ट्रेनिंग कैंप में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 265 महिला और पुरुष हज यात्रियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, उस्ताद मुफ्ती अमीन उस्मानी, मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना सिकंदर, मौलाना आरिफ कासमी, उत्तर प्रदेश उर्दू एकादमी के पूर्व चेयरमैन डा. नवाज देवबंदी, डा. जुलफिक्कार, मौलाना दिलशाद कासमी, डा. फातिमा, सबा हसीब सिद्दीकी, तबस्सुम इकबाल, शाइस्ता आदि ने हज व हज के अरकान के बारे में जानकारी दी। शिविर के आयोजन में अदील सिद्दीकी, फहीम अख्तर, सुहैल सिद्दीकी, आमिल, शाहनवाज, मुसर्रत, इसरार, मौ. अशरफ आदि का भरपूर सहयोग रहा।