फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेश में 3531 विशेषज्ञ डाक्टर के पद खाली

प्रदेश में 3531 विशेषज्ञ डाक्टर के पद खाली

Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 3531 विशेषज्ञ डाक्टर के पद खाली
सहारनपुर । नगर विधायक संजय गर्ग ने सोमवार को सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के मुद्दे को विधानसभा में जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने से मरीजों को हायर सेंटर जाने को मजबूर होना पड़ता है। उनके सवाल के जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश में 7300 विशेषज्ञ डाक्टरों की आवश्यकता है जबकि केवल 3769 डाक्टर ही कार्यरत हैं। यानि प्रदेश में 3531 डाक्टरों की कमी है।
विज्ञापन

सोमवार को तारांकित प्रश्न के जवाब में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि संविदा पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जिले चिकित्सालय में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी से जनपद के मरीजों को हॉयर सेंटर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में दो कॉर्डियोलोजिस्ट, तीन न्यूरो सर्जन सहित अन्य पद खाली हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जिले से बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जर्जर सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने नियम 301 के तहत शहर के पुराने हिस्से में जर्जर सीवरेज व्यवस्था के मुद्दा भी उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि सहारनपुर शहर के पुराने एरिया में सीवरेज व्यवस्था बेहद जर्जर हो गई है। इसके चलते कई जगह घरों की टंकियों से सीवरेज का गंदा पानी पहुंच जाता है। जिससे नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने अटल मिशन फॉरसिज्यूवनेल एंड अर्बन ट्रांसफोरमेंशन यानि अमृत योजना के तहत पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed