फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनपद में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी

जनपद में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी

Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनपद में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश ने ठंडक को बढ़ा दिया। दिन भर बादलों के छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम को फिर से बारिश होने के आसार बनते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जनपद में बारिश होने के आसार कई दिन पहले जता दिए थे। रविवार को ही आसमान में बादल निकल आए थे। माना जा रहा था कि सोमवार को बारिश होगी और अनुमान एकदम सटीक निकला। सोमवार की अलसुबह बिजली के कड़कने के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। जनपद में कहीं हल्की तो कहीं ठीकठाक बारिश हुई। देहात के साथ ही शहर में भी कीचड़ के हालात बन गए। गौरतलब है कि शहर की अनेक सड़कें टूटी पड़ी हैं। चूंकि बारिश रुक रुककर होती रही। ऐसे में सड़कों पर जमी मिट्टी बह नहीं सकी और फिसलन हो गई। इसकी वजह से लोगों को असुविधा रही। 11 बजे के बाद बादल छंटने लगे, जिसके बाद कई बार धूप निकली और कई बार बादलों ने सूरज को ढक लिया। इसी आंख मिचौली में पूरा दिन बीता। हवा चलने की वजह से मौसम में ठंडक रही। शाम के समय फिर से बारिश होने के आसार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed