{"_id":"5a4536cf4f1c1b502b8b71d9","slug":"31514485455-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक वितरण कराने के लिए निजी उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी एवं गन्ना समितियों के प्रभारी, इफको एवं डीसीडीएफ के बिक्री केंद्र प्रभारियों को पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्र ने कहा कि एक जनवरी से सभी विक्रेता पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करनी है। जिस विक्रेता ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नही कराया है वह उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क कर 31 से पहले अपनी रिटेलर आईडी प्राप्त कर लें। निरीक्षण के समय यदि कोई विक्रेता बिना पीओएस मशीन के उर्वरक विक्रय करता पाया गया तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हरेंद्र सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, ऋषिपाल सिंह वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफ्को, डीएस वर्मा, जिला प्रबंधक पीसीएफ , नसीम अहमद सचिव डीसीडीएफ, आईपीएल के राघवेंद्र सिंह, टाटा केमिकल्स के रिंकू शर्मा तथा श्रीराम फर्टीलाइजर्स केमिकल्स के डीडी वर्मा आदि रहे।