फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकार के इशारे पर हमें किया जा रहा परेशान: महमूद

सरकार के इशारे पर हमें किया जा रहा परेशान: महमूद

Thu, 28 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सरकार के इशारे पर हमें किया जा रहा परेशान: महमूद
सहारनपुर। बसपा एमएलसी महमूद अली ने कहा कि अवैध खनन के मामले में हम पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन सरकार के दबाव में हमें परेशान कर रह है। इतना ही नहीं, सदन के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा एमएलसी महमूद अली ने कहा कि अवैध खनन के मामले में 350 स्टोन क्रशर संचालकों पर जुर्माना लगाया था। इनमें कई भाजपा नेता भी शामिल हैं। जुुर्माने की जो तारीखें दिखाई गई हैं, उस समय उनके पास खनन के पट्टे नहीं थे। उनके पास तत्कालीन जिलाधिकारी की रिपोर्ट है, जो जिलाधिकारी ने शासन को भेजी थी। हरियाणा के लोगों ने सहारनपुर में अवैध खनन किया, लेकिन प्रशासन ने हमारे पर जुर्माना लगा दिया। अब सरकार के इशारे पर 350 में से चार-पांच लोगों पर कार्रवाई कर परेशान किया जा रहा है। प्रशासन अवैध खनन के मामले में आरोपी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करने से बच रहा है। यह मामला विधान परिषद में भी उठ चुका है, लेकिन सदन के आदेशों को भी प्रशासन ठेंगा दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले में एकजुट है। प्रशासन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निष्पक्षता के साथ सब पर एक समान कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed