फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा

किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा

Sat, 09 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा
सहारनपुर। गांगरो नदी में छोडे़ गए पानी से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चिलकाना क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि उनकी जमीनें गांगरो नदी के पास हैं। इस जमीन में अधिकतर धान की खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि बरसात में ताजे वाला बांध से छोडे़ जाने वाले पानी से हर वर्ष उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। जिससे प्रभावित किसानों की लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांगरो नदी में ताजे वाले बांध से पानी नहीं छोड़ने की गुहार लगाते हुए बर्बाद हुई धान की फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान इरफान, बुंदू, कय्यूम, असलम, अहसान, राकेश, शिवदयाल, बिसीराम, ताहिर, रियासत, पवन कुमार, वाजिद हसन, फुरकान, तेजपाल, इमरान, अनिल, विनोद कुमार, गुलाब, अंजू बाला, तेजपाल, बिक्रम, दयाराम, सुरेंद्र, अश्वनी, कमलेश, रामपाल, प्रमोद, मुकेश, मुखियाराम, शमशाद, काला, जग्गू, फूलचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed