{"_id":"5957fad84f1c1bb33e8b462d","slug":"31498938072-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा कंधे की तरह, बेटी रीढ़ समान....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा कंधे की तरह, बेटी रीढ़ समान....
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा कंधे की तरह, बेटी रीढ़ समान....
सहारनपुर। नगर की साहित्यिक संस्था समन्वय द्वारा पंडित जयप्रकाश शर्मा के निवास पर सरस गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर के परिचित साहित्यकारों ने हिस्सेदारी की। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व शासकीय अधिवक्ता गोकरणदत्त शर्मा ने की। संचालन सचिव आरपी सारस्वत ने किया।
गोष्ठी में कवि वीरेंद्र आजम, शिवराज राजू, हरिराम पथिक, विजेंद्र पाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, डॉ. आरपी सारस्वत, विनोद भृंग, नरेंद्र मस्ताना, गोकरण दत्त शर्मा, ओपी पाठक ने कविता पाठ किया। विनोद भृंग ने कानन में घुली इसकी मादक गंध...., जयप्रकाश शर्मा ने जय प्रकाश की सदा रही है...., हरिराम पथिक ने बेटा कंधे की तरह, बेटी रीढ़ समान...., गोकरणदत्त शर्मा ने कागा ले जा रहे फरियाद..., शिवराज राजू ने पत्नीवृता है वहीं, जिसकी पत्नी एक..., डॉ. आरपी सारस्वत ने अन्न खाते राष्ट्र का...., बिजेंद्र पाल शर्मा ने कुछ न पाओगे दिल दुखाने में..., ओपी पाठक ने मत करो विचार..., डॉ. वीरेंद्र आजम ने कविता लिख दो... की प्रस्तुति देकर सभी की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर देशपाल शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, प्रेमदत्त शर्मा, महेंद्र आहुजा, वैशाली पाठक आदि मौजूद रहे।