फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 lakh stolen from mobile phone businessman's house

मोबाइल फोन कारोबारी के घर 30 लाख की चोरी

Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
30 lakh stolen from mobile phone businessman's house
न्यू गोपाल नगर में मोबाइल कारोबारी के घर लाखो की चोरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू गोपालनगर में चोरों ने दस ताले तोड़कर मोबाइल कारोबारी विशु बजाज के मकान को खंगाल दिया। चोर 15.50 लाख की नकदी और 15 लाख कीमत के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। नगर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गोपालनगर निवासी विशु बजाज मोबाइल फोन कारोबारी हैं। श्रीराम चौक के निकट उनकी दुकान है। विशु बजाज ने बताया कि शुक्त्रस्वार की रात वह परिवार के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगी झांकियां देखने गए मंदिरों में गए थे। उनके घर में करीब दस ताले लगे थे। रास्ते में उनकी पत्नी से घर की चॉबियों का गुच्छा गुम हो गया। इसके बाद वह घर लौटे, लेकिन चॉबियां खोने की वजह से घर के अंदर नहीं जा सके। देर रात वह मुख्य गेट पर एक और ताला लगाकर गोविंदनगर स्थित अपनी ससुराल चले गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का कुंडा ताले सहित कटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा हुआ था। विशु ने बताया कि घर में करीब दस ताले लगे थे और चोरों ने सभी को तोड़ दिया। घर में 15.50 लाख की नकदी और 15 लाख के जेवरात पर चोर हाथ साफ कर गए। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना मकान बेच दिया था। चोरी हुई नकदी मकान से संबंधित है, जबकि दो अंगूठी और एक सोने की चेन में घर में पड़ी मिली, लेकिन अन्य जेवरात चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। कारोबारी का कहना है कि उनके घर करीब 30 लाख की चोरी हुई है। उन्होंने तहरीर के साथ जेवरात की सूची भी पुलिस को सौंप दी है। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस
न्यू गोपालनगर में कारोबारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है, जिसके माध्यम से चोरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शनिवार देर शाम तक भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाए थे।

न्यू गोपाल नगर में मोबाइल कारोबारी के घर लाखो की चोरी के बाद जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

न्यू गोपाल नगर में मोबाइल कारोबारी के घर लाखो की चोरी के बाद जानकारी लेते पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed