{"_id":"6a9dbbaf145b74b9b80a7eaa","slug":"30-deaths-in-a-month-decision-taken-to-organize-a-mass-yajna-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183222-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक महीने में हो चुकी 30 मौत, सामूहिक यज्ञ कराने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक महीने में हो चुकी 30 मौत, सामूहिक यज्ञ कराने का निर्णय
विज्ञापन
गंगोह। नगर में करीब एक महीने से लगातार हो रही मौतों की घटनाओं से लोगों में चिंता और शोक का माहौल है। घटनाओं से व्यथित नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और नगरवासियों के सुख-स्वास्थ्य की कामना को लेकर सामूहिक शांति यज्ञ एवं महामृत्युंजय जाप कराने का निर्णय लिया है।
व्यापारी नेता मनोज गोयल ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान नगर में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बुजुर्गों के साथ-साथ युवा, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रार्थना और शांति यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दिवंगत आत्माओं की शांति के साथ नगर में सुख-शांति और स्वस्थ वातावरण की कामना की जा सके।
बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में नौ सितंबर को सुबह 11 बजे श्रीरामलीला भवन में धार्मिक आयोजन होगा। इसमें गायत्री परिवार द्वारा विधिवत शांति यज्ञ कराया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में नगरवासियों की एकजुटता, आपसी सद्भाव और सामूहिक प्रार्थना का प्रयास है। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने की अपील की है।