फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 lakh rupees were snatched in the name of providing flat, FIR was registered against nine people.

Saharanpur News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees were snatched in the name of providing flat, FIR was registered against nine people.
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी योगेश कुमार बंसल ने दो भाइयों पर गिल कॉलोनी में फ्लैट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विष्णुपुरी न्यू माधोनगर निवासी योगेश कुमार बंसल ने तहरीर देकर बताया कि संजय अग्रवाल व अतुल अग्रवाल ने गिल कॉलोनी स्थित 1600 वर्ग गज की कोठी को ध्वस्त कर सोम्या होम्स नाम से मल्टीस्टोरी फ्लैट प्रोजेक्ट विकसित किया था। पुस्तिका दिखाकर दो साल में फ्लैट तैयार करने व बैनामा कर कब्जा देने का आश्वासन दिया गया। ब्लॉक-दो का तीसरा फ्लैट 1750 वर्ग गज 98 लाख रुपये में तय किया था। कहा गया था कि बैनामे से पहले 25 लाख रुपये और बाकी रजिस्ट्री के समय लिए जाएंगे। पीड़ित ने दो बार में 10-10 लाख और एक बार में पांच लाख रुपये दिए थे। वर्ष 2023 में अतुल अग्रवाल की मृत्यु हो गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों भाई कहते रहे कि विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों से अनुमति लंबित है, उसके बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में परिवार के अन्य सदस्यों ने फ्लैट देने या राशि लौटाने में टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फ्लैट उसे दिए जाने से बचने के लिए अभिनव व समीनी के नाम फर्जी व कूटरचित बैनामा करा दिया, जबकि उन्हें पता था कि उसी फ्लैट का सौदा पहले से हो चुका है। आरोप है कि पांच सितंबर 2025 को पीड़ित ने फ्लैट के बारे में बात की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने से लेकर एसएसपी को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने संजय अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अंचित, आयुश, श्रेया, मोनिका, सृष्टि, अभिनव, समीनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed