फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   24 Kundiya Mahayagya Kalash Yatra taken out

Saharanpur News: 24 कुंडीय महायज्ञ कलश यात्रा निकाली

Sun, 14 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
24 Kundiya Mahayagya Kalash Yatra taken out
नकुड़। गांव टाबर में 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ व संस्कार महोत्सव के अंतर्गत मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव-क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को गांव टाबर में गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गांव के भूमिया खेड़ा मंदिर से शुरू होकर गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में टाबर, लतीफपुर, मंधौर, काजीबांस, रेतगढ़, नसरुल्लागढ़ आदि गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार व सोमवार को 24 कुंडीय महायज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

महायज्ञ के बाद शांतिकुंज से पहुंचे आचार्य से श्रद्धालु धार्मिक प्रवचनों को सुनकर धार्मिक लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर ठाकुर प्रेम सिंह, जगमाल सिंह, श्याम सिंह, जयकरण राणा, कुलदीप शर्मा, चमन सिंह, केपी पंवार, आवेश कुमार, सुनील कुमार आदि श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed