फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 buses were found, 12 started operating, passengers got relief

सहारनपुर: 23 बसें मिलीं, 12 का शुरू हुआ संचालन, यात्रियों को मिली राहत

Sat, 11 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
23 buses were found, 12 started operating, passengers got relief
सहारनपुर। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम को अनुबंध योजना के तहत 23 बसें मिल गई हैं, जिनमें से 12 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर शुरू हो गया है। अब 13 फरवरी को फिर से टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो में 578 बसों का बेड़ा शामिल है। इनमें 133 अनुबंधित और 445 बसें निगम की हैं। अब शासन को अनुबंधित बसों पर ज्यादा जोर दिया है। परिवहन निगम को अब तक निकाले गए टेंडर में 23 बसें मिल गई हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से निगम ने 12 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। चार बसें सहारनपुर-देहरादून मार्ग, छह बसें शामली-मेरठ और दो बसें सहारनपुर-मेरठ मार्ग पर चल रही है। इन मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि अनुबंध योजना के तहत लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। 23 बसें मिली गई हैं। अब 13 फरवरी को फिर टेंडर निकाला जाएगा। उसमें भी बस मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed