{"_id":"5c719f8dbdec2237d6014bf8","slug":"21550950285-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के साथ ट्रेन में आया किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के साथ ट्रेन में आया किशोर लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के साथ ट्रेन में आया किशोर लापता
सहारनपुर। मेरठ से देहरादून अपने परिवार के साथ जा रहा किशोर ट्रेन में ही गुम हो गया। किशोर की मां ने ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर जीआरपी को इसकी सूचना दी है।
शनिवार को मेरठ के छावनी क्षेत्र निवासी गंगा पत्नी रवि अपने दस वर्षीय पुत्र एवं एक अन्य रिश्तेदार के साथ देहरादून जाने के लिए इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस में मेरठ रेलवे स्टेशन से बैठी थी। गंगा ने बताया कि मेरठ स्टेशन पर ही उसका दस वर्षीय पुत्र अभिषेक पानी लेने के लिए उतरा। इसी दौरान ट्रेन चल दी। अभिषेक ट्रेन के साथ-साथ भागा, लेकिन किसी डिब्बे में चढ़ पाया अथवा नहीं, इसका उन्हें पता नहीं चला। उन्होंने ट्रेन के हर डिब्बे में उसे तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने घर पर भी इसकी जानकारी की तो वहां भी वह लौट कर नहीं पहुंचा। वह अभी सही तरह से अपने घर का पता नहीं जानता। इस मामले में गंगा ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर अभिषेक के गुम होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मेरठ तक रास्ते के सभी रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना भिजवा दी है।