{"_id":"5b89902742c79210c826c942","slug":"21535741991-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर अब डोर-टू-डोर देगा डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर अब डोर-टू-डोर देगा डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रवर अधीक्षक डाकघर नरसिंह ने कहा है कि सहारनपुर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू किया जा रहा है। सहारनपुर डाक मंडल में एक आईपीपीबी शाखा एवं चार एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं।
डाकघर के प्रवर अधीक्षक नरसिंह शुक्रवार को आईपीपीबी के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे भारत की करीब 650 आईपीपीबी शाखाओं तथा 3250 एक्सेस प्वाइंट का शुभारंभ ताल कटोरा स्टेडियम से किया जाएगा। सहारनपुर में आईपीपीबी के लिए शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम 4.50 बजे तक प्रधान डाकघर में इसका प्रसारण एनसीडी, टीवी पर दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकमंडल में एक सितंबर से पांच एक्सेस प्वाइंट सरसावा, गदरहेड़ी, झबीरन, तेलीपुरा तथा सहारनपुर में 21 पोस्टमैनों द्वारा शुरू किया जा रहा है। शीघ्र ही मंडल के 44 डाकघर तथा 167 शाखाओं में यह कार्य शुरू कराया जाएगा। पोस्टमैनों को आरआईसीटी की हैंड हेल्ड डिवाइस प्रदान की जाएगी। जिससे डोर-टू-डोर डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जा सके।