फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीरिया में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन, अमेरिकी प्रोडेक्ट का बायकाट

सीरिया में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन, अमेरिकी प्रोडेक्ट का बायकाट

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीरिया में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन, अमेरिकी प्रोडेक्ट का बायकाट
देवबंद (सहारनपुर)। सीरिया में लगातार किए जा रहे हमलों के विरोध में कासमी मानव सेवा ट्रस्ट ने अमेरिका, इजरायल व सीरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने अमेरिकी प्रोडक्ट का बायकाट का ऐलान करते हुए अमेरिकी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक को सड़कों पर बहाया।
विज्ञापन

बुधवार को कासमी मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन ताहिर हसन शिबली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के भायला रोड स्थित घास मंडी में सीरिया, अमेरिका और इजरायली राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ताहिर हसन शिबली ने कहा कि सीरिया में किए जा रहे हमले सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। जिसमें बेकसूर लोगों को मौत की नींद सुलाया जा रहा है। हजारों मासूम बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों मुल्क के राष्ट्रपति अपनी हरकतों से बाज आए और सीरिया पर की जा रही बमबारी को रोका जाए। आमिर उस्मानी, सदरउद्दीन, अबरार खान व एनुलहक ने संयुक्त रुप से अमेरिकी प्रोडक्ट का बायकाट करने का ऐलान करते हुए कहा कि सभी लोग अमेरिकी कंपनी के किसी भी सामान का इस्तेमाल न करें। प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक्स को भी सड़कों पर बहाया गया। प्रदर्शनकारियों में रिहान तुर्की, हस्सान वली, शमशुद्दीन अंसारी, नवाजिश उस्मानी, असलम मुखिया, इकराम, नफीस, शाहनवाज और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed