फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाय चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर कड़ा पहरा

निकाय चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर कड़ा पहरा

Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर कड़ा पहरा
निकाय चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर कड़ा पहरा
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर कड़ा पहरा लगाया गया है। जिले और कस्बे की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नगर निकाय चुनावों को लेकर पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में प्रवेश के सभी मार्गों पर न सिर्फ पुलिस एवं पीएसी लगाई गई है, बल्कि शहर एवं कस्बों में आने वालों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गईं हैं। प्रत्येक आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध लोगों की तहकीकात भी की जा रही है। प्रत्येक कस्बे एवं नगरीय क्षेत्रों के थाना को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा निकाय चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के साथ झगड़ा करने वालों, छेड़छाड़ के आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जेल से बाहर आए लोगों, किसी भी प्रकार के दंगे एवं बवाल में शामिल रहे लोगों पर भी 110 जी के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के मुचलके पाबंद
निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए न सिर्फ असामाजिक तत्वों पर बल्कि प्रत्येक पार्टी के प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावकों पर भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक का कम से कम पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया जा रहा है।

निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा संपन्न
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुचलका पाबंद एवं पहले से ही चिह्नित खुराफातियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्याशियों एवं प्रस्तावकों की भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed