फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट
सरसावा (सहारनपुर)। कर्मचारियों को वेतन नही देने के कारण श्रमायुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग द्वारा पिलखनी डिस्टलरी पर सील लगाने से कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है वहीं उनके परिवारों के भूखो मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

बता दें की शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पिलखनी डिस्टलरी के बॉटलिंग प्लांट पर सील लगा दी थी। पिलखनी डिस्टलरी के श्रमिक नेता अशोक चौधरी ने बताया कि डिस्टलरी में 64 स्थायी 45 अस्थायी तथा ठेकेदारी प्रथा में करीब 450 कर्मचारी काम कर रहे है। बताया कि वेतन नही मिलने के कारण स्थायी कर्मचारियों ने जिला उप श्रमायुक्त की अदालत में मामला दायर किया। जहां से दो माह के वेतन करीब 17 लाख रुपये डिस्टलरी प्रबंधन को कर्मचारियों को देने का कहा गया। लेकिन डिस्टलरी प्रबंधन ने लगातार श्रमायुक्त के आदेश की अवहेलना की। जिसके बाद डिस्टलरी के विरुद्ध आरसी जारी कर दी गयी।
विज्ञापन

शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने डिस्टलरी पहुंचकर बॉटलिंग प्लांट सील कर दिया। श्रमिक नेता राकेश वत्स ने कहा कि डिस्टलरी प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है तथा उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह काम ले रहा है। श्रमिक संजय गुप्ता, नाजिम, दीपक, मांगेराम, विनोद, हुकम सिंह आदि ने बताया कि डिस्टलरी प्रबंधन उनके वेतन से लगातार भत्तों की कटौती कर रहा है लेकिन संबंधित खातों में जमा नही कर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है श्रमिकों ने कहा कि डिस्टलरी प्रबंधन उन्हें स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति दे दे। ताकि वे कहीं ओर अपना रोजगार कर परिवार को भरण पोषण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed