{"_id":"5c3b8906bdec22739e2a3f78","slug":"201547405574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध बेचने आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध बेचने आए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नागल के ग्राम कुतुबपुर से दूध बेचने शहर की पंजाबी कालोनी में आए युवक की मौत हो गई। युवक को फेफड़ों में परेशानी बताई गई है, सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके चलते शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नागल के ग्राम कुतुबपुर निवासी मोनू पाल (28 वर्ष) पुत्र प्रेमचंद शाम को पंजाबी कॉलोनी में लोगों को दूध देने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि लौटते वक्त जब वह दिल्ली रोड से आइटीसी की ओर जाने वाली गली से होकर गुजरा तो अचानक रास्ते में एक नर्सिंग होम के सामने बैठा और कुछ देर बाद वहीं पर वह लेट गया। वहां के चौकीदार ने उसे नशे में समझकर सड़क से उठाकर नर्सिंग होम के एक कक्ष में पहुंचा दिया। लोगों ने रात दस बजे उसके बेसुध होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई तो उसकी मौत हो चुकी थी। रात को उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। सुबह मोनूू पाल के परिजन उसे तलाश करते हुए सहारनपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उसकी शनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मोनू का शरीर अकड़ चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फेफड़ों में परेशानी से सांस लेने में दिक्कत आने से हुई है।