फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक छोर से दूसरे छोर तक पुल

रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक छोर से दूसरे छोर तक पुल

Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक छोर से दूसरे छोर तक पुल
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह से खलासी लाइन तक बन रहा पुल अब एक छोर से दूसरे छोर तक बनाया जाएगा। हर प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) और लिफ्ट लगाई जाएंगी। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन की तर्ज पर सुविधा युक्त बनाया जाएगा। प्लेटफार्म निर्माण का लंबित प्रस्ताव को भी इस बार पास करा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके आने की सूचना के चलते अधिकारी पहले से ही तैयार मिले। डीआरएम ने स्टेशन पर ड्राइवर लॉबी के अलावा प्लेटफार्म और बाहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण करने के बाद डीआरएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सहारनपुर स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान सांसद राघव लखनपाल शर्मा स्टेशन पहुंचे और स्टेशन की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीआरएम ने निर्माणाधीन पुल को प्लेटफार्म नंबर पांच और छह तक बनाने की बजाय स्टेशन के बाहर तक बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। सभी प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। सांसद ने प्रतीक्षालय की स्थिति पर नाराजगी जताई, डीआरएम ने भी असंतोष जताया। अधिकारियों से दो एसी लगाने, सीटों की जगह सोफा रखवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और डीआरएम ने कहा कि सहारनपुर स्टेशन ए श्रेणी का स्टेशन है। इस स्टेशन पर मॉडल स्टेशन की तर्ज पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। एंट्री गेट, लिफ्ट एवं एस्केलेटर भी लग जाएंगे। इस दौरान उनके साथ आरपीएफ की सीनियर कमांडेंट कमलजोत बराड़ के अलावा अंबाला डिवीजन से संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
-------------
-- नए प्लेटफार्मों के लिए साढ़े 12 करोड़ होंगे खर्च
डीआरएम ने नए तीन प्लेटफार्म एवं लाइनों के निर्माण की सांसद की मांग पर कहा कि लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। जिसके पास होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि स्टेशन के विकास कार्यों के लिए रेलमंत्री से मिलेंगे और पैरवी कर कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
------------
-- सहारनपुर में होगी स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अंबाला स्टेशन की तरह स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति की जाएगी। डीआरएम दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि सहारनपुर में स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति होने से समस्याओं का समाधान होगा, साथ ही रेलवे की जानकारी के लिए आसान हो जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति से स्थानीय अधिकारियों को भी काफी राहत मिलेगी।
-----------
-- व्यापरियों ने की नई ट्रेन चलवाए जाने की मांग
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने, कोर्ट रोड पुल चौड़ीकरण, खलासी लाइन की ओर से नए पुल एवं प्रवेश द्वार बनवाए जाने, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन में दो कंपार्टमेंट सुपरफास्ट की तरह लगाए जाने, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी में एक और एसी कोच लगाए जाने, नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने, वाहन स्टैंड संचालकों की मनमानी रोकने, रेट लिस्ट डिस्प्ले किए जाने की मांग की। इसके अलावा देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों को टपरी की बजाय सहारनपुर से होकर चलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा, सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता शामिल रहे।

-------------
- किसानों ने मुआवजे के संबंध में दिया ज्ञापन
डीआरएम दिनेश चंद शर्मा को क्षेत्र के 14 गांवों के किसानों ने पहुंचकर सही मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिग्रहीत की गई भूमि के सभी गांवों के अलग-अलग रेट दिए गए हैं। जबकि सभी की भूमि एक जैसी है। मुजफ्फरनगर में अलग रेट दिए हैं और सहारनपुर में अलग रेट हैं। किसानों ने समान रेट से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ग्राम जाटोल, मझौल जबरदस्तपुर, न्यामतपुर, बहनेड़ा खास, माजरी, साल्हापुर, दिवालहेड़ी, राजपुर उर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर कंजरावली, नूरपुर, देवबंद मजबता, पटदोयम एवं देवबंद के किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed