{"_id":"5beb1b7fbdec2269637c2a7d","slug":"201542134655-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुपर्व पर 11 दिवसीय प्रभातफेरियां आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपर्व पर 11 दिवसीय प्रभातफेरियां आरंभ
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 549 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय प्रभातफेरियों का मंगलवार को शुभारंभ हो गया।
पहले दिन प्रथम प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, संत नगर कालोनी होते हुए ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित आकाश गगनेजा और गगन गगनेजा के आवास पर पहुंची जहां ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, चंद्रदीप सिंह व बलदीप सिंह ने गुरवाणी गायन कर संगतों को निहाल किया। रास्ते में संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। अरदास उपरांत प्रभातफेरी वापस सुभाष चौक से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि 21 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे, जबकि 23 नवंबर को गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर राजेश छाबड़ा, जसवंत सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, डा. गुरदीप सिंह सोढ़ी, सचिन छाबड़ा, इकबाल सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, राजपाल नारंग, सिमरनजीत सिंह, जितेश बतरा, राजपाल सिंह, बबनीश कौर, भोली मनचंदा, संदीप धींगड़ा आदि मौजूद रहे।