{"_id":"5b8ed0a2867a5548265b0911","slug":"201536086178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र दलित वोट बैंक के लालच में स्वर्णों का गला घोंट रही: मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र दलित वोट बैंक के लालच में स्वर्णों का गला घोंट रही: मनीष
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय सवर्ण महासभा की बैठक में भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों पर सवर्ण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार दलित वोट बैंक के लालच में आकर सवर्णों का गला घोंट रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो महासभा सड़कों पर उतरकर एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का पुरजोर विरोध करेगी।
मंगलवार को महासभा के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर देश की 80 प्रतिशत जनता के साथ अन्याय किया है। सरकार द्वारा दलित वोट बैंक की खातिर उठाए गए इस कदम का स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा और चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। क्योंकि हमेशा से इस काले कानून का दुरुपयोग होता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र पार्लियामेंट में ऐसा कानून भी पारित करे कि अगर एससी/एसटी एक्त के तहत दर्ज मुकदमा झूठा पाया जाता है तो जेल जाने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों को जेल भेजने का प्रावधान हो। ताकि इसके गलत इस्तेमाल को रोका जा सके। श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक दल स्वर्ण समाज का वोट तो चाहते हैं लेकिन उनकी आवाज उठाने से डरते हैं। इस मौके पर अरुण त्यागी, संजय चौधरी, दीपक त्यागी, संजय राणा, विकास पुंडीर, संजय शर्मा, राहुल त्यागी, शुभम कौशिक, मयंक गुप्ता, रजत कौशिक आदि मौजूद रहे।