फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल से कार्य बाधित

कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल से कार्य बाधित

Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल से कार्य बाधित
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल की वजह से शिक्षण और अन्य कार्य पूरी तरह ठप रहा। मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज की गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ रहा है। यदि समय रहते उनकी मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन होगा। शुक्रवार को हुए धरने में डा. आरबीएस रावत, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. दीनदयाल गिरि, उमेशचंद, अरुण कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रदीप, योगेश, अशोक, संजय, रुपेश, सुनील, सुरेश, अनुराग, किरणबाला आदि मौजूद रहीं। उधर, जेवी जैन कॉलेज में भी गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने शीघ्र ही मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में बृजपाल, विवेक सिंह पुंडीर, बिजेंद्र कुमार, अजय कुमार, सोमीलाल, मनोज कुमार, विजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, विवेक राठौर, प्राची जैन, वासु देव, राजबीर सिंह, सौरभ जैन, शिवा जैन, ओवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार, नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए होगा आंदोलन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने नेशनल नेहरू जूनियर हाई स्कूल नवाबगंज में बैठक की। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जल्द ही धरने और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद और मंडलाध्यक्ष संदीप सैनी ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को पेंशन से बाहर रखने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष रमेशचंद, जिला महामंत्री लोकेश चौधरी और कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि सांसद और विधायकों को मात्र पांच वर्ष रहने पर भी पेंशन दी जा रही है, जबकि 40 साल सेवा करने वालों की पेंशन बंद की गई है। पुरानी पेंशन के लिए शीघ्र ही बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में शिवचरण शर्मा, रामभाई शर्मा, संजय सैनी, रामकुमार पंवार, आदित्य पंवार, विनोद धीमान, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed