{"_id":"5b898e4142c79252c6583ab8","slug":"201535741505-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे और आठ किलोमीटर लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे और आठ किलोमीटर लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के पुल पर हरियाणा की ओर से एक ट्रक तथा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 10 घंटे तक जाम रहा। जाम के कारण सड़क पर यूपी की ओर वाहनों की करीब आठ किमी लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब एनएच-73 पर यमुना नदी का पुल पार कर हरियाणा की ओर एक ट्रक सड़क के बीच में खराब हो गया। ट्रक ठीक भी नहीं हो पाया था कि लकड़ी से भरी एक ट्राली हिंज टूटने के कारण ट्रैक्टर से अलग हो गई तथा उसकी सारी लकड़ियां सड़क पर फैल गईं। जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई, जिसके कारण वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। वाहनों की कतारें पुल से दो किलोमीटर दूर शाहजहांपुर पुलिस चौकी तक आ पहुंची तो पुलिस की नींद टूटी तथा चौकी पर तैनात स्टाफ ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन पुल पूरी तरह से बंद था जिसके बाद पुलिस ने यमुनानगर की कलानौर पुलिस चौकी से संपर्क कर जाम खुलवाने की बात कही। लेकिन तब तक जाम में फंसे वाहनों की कतार यमुना पुल से आठ किमी दूर सरसावा तक पहुंच गई थी। इस दौरान यात्रियों का बुरा हाल रहा। काफी मशक्कत के बाद सरसावा तथा यमुनानगर पुलिस ने खराब वाहनों को एक ओर कर एक साइड का रास्ता खुलवाया। जिसके बाद ट्रैफिक चला। जाम लगने के करीब 10 घंटे बाद दोपहर में दो बजे जब खराब वाहन हटे तब जाकर ट्रैफिक सामान्य हो पाया।