फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिलाधिकारी पांडेय पर गिरी कैराना चुनाव में हार की गाज

जिलाधिकारी पांडेय पर गिरी कैराना चुनाव में हार की गाज

Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी पांडेय पर गिरी कैराना चुनाव में हार की  गाज
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उप चुनाव में हुई हार की पहली गाज सहारनपुर के जिलाधिकारी पीके पांडेय पर गिर गई है। शासन ने पांडेय को सहारनपुर से हटाकर सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी है। उनके स्थान पर शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस आलोक कुमार पांडेय को सहारनपुर का डीएम बनाया है। पांडेय काफी समय से भाजपा नेताओं के निशाने पर थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी अंबेहटा में आए मुख्यमंत्री के सामने डीएम द्वारा की जा रही उपेेेक्षा का रोना रोया गया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस पीके पांडेय को एक साल पहले 26 मई 2017 शब्बीरपुर कांड में जल रहे सहारनपुर को शांत करने के लिए भेजा गया था। तब से पीके पांडेय को सरकार का भरोसेमंद अधिकारी माना जा रहा था। वक्त के साथ भाजपा नेताओं से उनकी दूरियां बढ़ती चली गई है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जन समस्याओं में निस्तारण में दिलचस्पी न लेने का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत भी की, मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। खुमरान पुल पर दुकान तोड़ने के मामले में व्यापारियों से भाजपा समर्थित व्यापारियों की गरमागरमी हुई थी। सांसद से लेकर मेयर तक उनसे नाखुश थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा नेताओं ने डीएम के खिलाफ आवाज उठाई थी। कैराना उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद से माना जा रहा था कि डीएम पांडेय और दूसरे अधिकारियों पर देर-सवेर स्थानांतरण की गाज गिर सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा नेताओं के एक बडे़ वर्ग ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और मतदान के दिन मिस मैनेजमेंट को लेकर पांडेय की घेराबंदी की थी। शासन ने मंगलवार शाम को उनका स्थानांतरण विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिकी विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक पिकप, संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु पद पर कर दिया। जिले में अभी कई और अधिकारियों के तबादले होने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके स्थान पर विशेष सचिव आलोक कुमार पांडेय को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

---------
गुजरात कैडर के 2006 बैच के आईएएस आलोक पांडेय प्रधानमंत्री मोदी के करीबी बताए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से उन्हें स्पेशल तौर पर गुजरात से उत्तर प्रदेश लाया गया है। मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले आलोक पांडेय गुजरात के मेहसाणा में तैनात थे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार सीएसआई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed