{"_id":"597cd6cb4f1c1b7f0f8b4811","slug":"201501353675-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भगवान जगनन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की सवारी का नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का आयोजन श्रीराम चौक नेहरू मार्केट से किया गया। कथा व्यास साक्षमी गोपालदास ने हरी झंडी दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया। अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ शाम करीब 4 बजे नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं में रथ खींचने को लेकर उत्साह नजर आया। रथयात्रा का विजय टॉकीज, श्रीराम चौक, ज्वालानगर, बेरीबाग, नुमाइश कैंप, भारत माता चौक, गौदेवी मंदिर, गौशाला, लक्ष्मीनारायण मंदिर में फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारियों एवं अन्य लोगों द्वारा जगह-जगह आरती उतारी गई और भोग लगाया गया। श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे रामा महामंत्र की धुन पर झूमते हुए कीर्तन करते हुए चल रहे थे। सांवरा संकीर्तन मंडल एवं करुणा बिहारी मंदिर समिति की कीर्तन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी। यात्रा केशवनगर, नुमाइश कैंप पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
रथयात्रा में विजयकांत चौहान, अरुणकांत बांगा, अशोक गांधी, चैतन्य जोशी, सोम गोयल, जसवंत अरोड़ा, डाक्टर एसके गुप्ता, रविंद्र मित्तल, अतुल सिंघल, राधारमन दास, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, रवि कुमार, मुकेश शर्मा सहयोग किया।