{"_id":"5959430f4f1c1b8c1a8b4c27","slug":"201499022095-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगलांबा शतचंडी यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगलांबा शतचंडी यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगलांबा शतचंडी यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन
सहारनपुर। सिद्धपीठ शिव बगलामुखी मंदिर ब्रहमपुरी कालोनी पेपर मिल रोड में आयोजित श्री राजराजेश्वरी ललितांबा एवं बगलांबा शतचंडी यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। इससे पूर्व यज्ञाचार्य पंडित प्रदीप कौशिक, पंडित अजय शर्मा, पंडित दीपक शर्मा आदि ने यजमानों से यज्ञ मण्डप में स्थित देवताओं का पूजन कराया।
सामूहिक श्रीयंत्र अर्चन किया गया। पंडित रोहित वशिष्ठ ने मां बगलामुखी का सोलह आचारों से भव्य पूजन संपन्न कराया। पंडित रोहित वशिष्ठ ने कहा कि मां बगलामुखी की पूजा से समस्त कार्य सिद्ध हो जाते हैँ। मनुष्य का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल देने वाली शक्ति का नाम जगदंबा हैं। वहीं जगदंबा भक्तों के कष्टों को हरने के लिए मां बगलामुखी के रुप में प्रकट हुई। उनकी पूजा समस्त सुख संपत्ति प्रदान करती हैँ।
इस अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया। मुख्य यजमान हरिप्रकाश कसान, शरद वालिया, नितिश कश्यप, रोहित शर्मा, कोटिल्य धीमान, प्रवीण तायल, गोवर्धन दास धीमान, हेमलता धीमान, जसवंत सिंह चौहान, चिराग शर्मा, अगम शर्मा, प्रमोद वशिष्ठ, वीरेंद्र सैनी, अमरेश चौहान, सविता शर्मा, सुशील देवी, अरुण शर्मा, रेवत सिंह नेगी, रजनीकांत अग्रवाल, विनोद कश्यप, मुकेेश धीमान, अरविंद शर्मा, प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे।