फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2 wine salesmen arrest

अंग्रेजी शराब ब्लैक में बेच रहे दो सेल्समैन गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
2 wine salesmen arrest
अंग्रेजी शराब ब्लैक में बेच रहे दो सेल्समैन गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद/ नकुड़ (सहारनपुर)। अंग्रेजी शराब के ठेके का स्टॉक ब्लैक में बेच रहे दो सेल्समैन को पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार को देवबंद पुलिस ने नगर के मकबरा रोड स्थित एक खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने मौके से दो सेल्समैन को भी हिरासत में लिया। उन्हें कोतवाली में लाकर बैठाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेल्समैन लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके के स्टाक को जंगल में रखकर ब्लैक में बेच रहे थे। कार्यवाहक निरीक्षक संजय सिंह ने बताया आरोपी राकेश निवासी आगरा व पवन निवासी अलीगढ़ है। दोनों के पास से 283 पव्वे, 34 आधे, और 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाल सुशील सैनी ने बताया पुलिस ने गांव नसरूल्लागढ़ के समीप से जसमेर उर्फ पप्पन निवासी गांव नसरूल्लागढ़ को 12 बोतलों के साथ पकड़ा है। इसके अतिरिक्त वांछित चल रहे गैंगेस्टर के आरोपी नवीन उर्फ नीटू निवासी गांव गोविंदगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed